फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nectar scheme at 27 Would million rejuvenation

अमृत योजना के मिले 27 करोड़ से होगा कायाकल्प

Fri, 15 Jan 2016 06:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 Jan 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शासन ने लखीमपुर शहर के विकास के लिए इसका चयन केंद्र सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत किया है। शुरूआती वर्ष में शहर की पेयजल सप्लाई की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका को 27 करोड़ रुपये मिले हैं। शहर में सीवर लाइन और जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही कार्ययोजना बनाने के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है मार्च के आखिर तक सीवर लाइन के लिए बजट स्वीकृत हो जाएगा।
अमृत योजना में इस वर्ष नगर पालिका ने तीन प्रमुख समस्याओं को शामिल किया है। जिसमें पेयजल की सप्लाई सुधारने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नौरंगाबाद, काशीनगर, हाथीपुर उत्तरी और गढ़ी रोड के लिए तीन ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर पालिका की कार्यदायी संस्था जल निगम ने टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जिसमें शहर की नए बसे मोहल्लों में नई पाइप लाइन बिछाने, पुरानी पाइप लाइनों की रिपेयरिंग कर उन्हें दुरुस्त करने, ट्यूबवेल की व्यवस्था सुधारने जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष शहर की जल निकासी की ठोस व्यवस्था करना और सीवर लाइन बनाने का कार्य भी शामिल है। जल निकासी के लिए उन स्थलों पर पैसा खर्च किया जाएगा, जहां 24 घंटे से ज्यादा समय तक पानी भरा रहता है। यानि शहर के वह मोहल्ले जो निचले इलकों में बसे हैं। अभी ऐसे स्थलों के चयन के लिए सर्वे किया जाना है।    
विज्ञापन

------
छह पार्काें में एक पार्क के लिए 64 लाख स्वीकृत
अमृत योजना के अंतर्गत शहर में छह पार्कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इनमें सिर्फ एक पार्क के निर्माण की स्वीकृत मिली है। जिसे आवास विकास मोहल्ले में बनाया जाएगा। इससे आवास विकास में पार्कों की संख्या दो हो जाएगी। यहां बता दें कि मेला रोड के पश्चिमी क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं है, लेकिन नगर पालिका का उस क्षेत्र में पार्क बनाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अगले साल सड़क और पथ प्रकाश पर होगा कार्य
अमृत योजना में इस वर्ष का कार्य निर्धारित होने के बाद अब अगले वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने की शुरूआत कर दी गई है। नगर पालिका के मुताबिक अमृत योजना में अगले वर्ष सड़कों के निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया जाएगा। शहर के हर चौराहों पर एलईडी बल्व लगाने, ऑटोमेटिक आन आफ सिस्टम लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहर में दो अन्य पार्कों के निर्माण का भी प्रयास किया जाएगा।  

-----
वर्जन.....
अमृत योजना में लखीमपुर शहर का चयन कर लिया गया है और यहां की पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए 27 करोड़ रुपये की स्वीकृत भी मिल गई है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया कार्यदायी संस्था जल निगम ने पूरी भी कर ली है। वहीं एक पार्क के लिए 64 लाख रुपये मिले हैं। जल निकासी की व्यवस्था और सीवर लाइन के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव जल्द स्वीकृत होने वाली है।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed