फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neat: Kalava cut with a blade, Kundal removed from ears

नीट: ब्लेड से कटवाया कलावा, कानों से उतारे कुंडल

Sun, 04 May 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Neat: Kalava cut with a blade, Kundal removed from ears
परीक्षा केंद्र जीआईसी में नीट परीक्षा देने आए छात्रों की हो रही तलाशी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के सात केंद्रों पर रविवार को नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट आयोजित हुआ। केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जामा तलाशी ली गई। इतना ही नहीं हाथों में पहने हुए कलावा, लड़कियों के कान के कुंडल, अंगूठियां, मंगलसूत्र, जूते और ताबीज जैसी वस्तुएं उतरवा ली गईं। परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए कई स्तर पर जांच की गई। शहर के सात केंद्रों पर 3001 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक सलेमपुर कोन, युवराज दत्त महाविद्यालय, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद और राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 3001 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2935 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं 66 अभ्यर्थियों ने किन्हीं कारणों के चलते परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र पर 12 बजे से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा था। किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो, इसके लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों में दिखा आक्रोश...बोले कलावा से क्या दिक्कत
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को गहन जामा तलाशी से गुजरना पड़ा। मेटल डिटेक्टर से पहले उनकी तलाशी ली गई। वहीं, अंदर फोटो लेकर उनका सत्यापन किया गया। बता दें कि केंद्र पर कलावा, ताबीज, मंगलसूत्र, कान के झाले, कुंडल पहनकर किसी को भी नहीं जाने दिया। जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने इन चीजों को पहले ही बाहर रखने की बात कही। इतना ही हाथ में बांधे गए कलावा को भी ब्लेड से कटवाया, तो कुछ अभिभावक आक्रोशित हो गए। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें बातचीत से समझा लिया।

पेन पानी तक ले जाने की थी पाबंदी
परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों को पेन के साथ ही पानी तक ले जाने अनुमति नहीं मिली। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पुलिसकर्मियों का कहना था कि ऊपर से निर्देश हैं कि कोई भी परीक्षार्थी कैंपस में पानी, पेन, कुंडल, चेन, हाई हील व जूते पहनकर नहीं जाएं। हालांकि अधिकारियों का दावा था कि केंद्र पर ही यह सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

परीक्षा केंद्र जीआईसी में नीट परीक्षा देने आए छात्रों की हो रही तलाशी। संवाद

परीक्षा केंद्र जीआईसी में नीट परीक्षा देने आए छात्रों की हो रही तलाशी। संवाद

परीक्षा केंद्र जीआईसी में नीट परीक्षा देने आए छात्रों की हो रही तलाशी। संवाद

परीक्षा केंद्र जीआईसी में नीट परीक्षा देने आए छात्रों की हो रही तलाशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed