{"_id":"6a206394821cc44b440b5e80","slug":"ncc-camp-will-enhance-the-leadership-skills-of-cadets-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176671-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एनसीसी शिविर में निखरेगा कैडेटों का नेतृत्व कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एनसीसी शिविर में निखरेगा कैडेटों का नेतृत्व कौशल
Wed, 03 Jun 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एनसीसी के कर्नल अंकित प्रकाश। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी का 10 दिवसीय सीनियर डिवीजन संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया। शिविर 12 जून तक चलेगा, जिसमें 13 कॉलेजों के 572 कैडेट भाग ले रहे हैं।
एनसीसी के कर्नल अंकित प्रकाश ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। शिविर में हथियार संचालन, हथियार ड्रिल, लाइव फायरिंग, मैप रीडिंग तथा ड्रोन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर के दौरान बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें नेतृत्व क्षमता, ज्ञान और व्यवहारिक दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, रुमाल झपट्टा, खो-खो, पिट्ठू और बैडमिंटन शामिल हैं। इन गतिविधियों से कैडेटों में टीम भावना, शारीरिक दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होगा।
कर्नल ने बताया कि सैन्य गतिविधियों के साथ कैडेटों को व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।