फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navratri: Mother Chandraghanta is worshiped on the third day

नवरात्र : तीसरे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा

Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Mother Chandraghanta is worshiped on the third day
अलीगंज में सजा मां देवी का दरबार।
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की आराधना की गई। वहीं, देवी जागरण में देवी मां की भक्ति के गीत गाए गए।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी का दरबार सजाया है। इसके अलावा भैठिया और अलीगंज में भी देवी मां का दरबार सजाया गया है, जहां भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उधर, अलीगंज में हुए देवी जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पूजन करके किया। इस मौके पर विनीत पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, पप्पू विश्वकर्मा, विनोद कश्यप, रामनिवास राठौर, अवधेश राज, हरी प्रसाद वर्मा, हरिश्चंद्र राज, अंगने राज, प्रहलाद भार्गव, विवेक पांडे, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव बरात की लीला का मंचन किया गया

मोहम्मदी। रामलीला में शुक्रवार रात भगवान शंकर की बरात लीला का मंचन किया गया। शनिवार को दिन में श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। रामलीला मैदान में मंचन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। इस दौरान पालिका कर्मचारी और वार्ड सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed