{"_id":"5f7f5dad8ebc3e9bd859ff0d","slug":"navdisha-distributed-happiness-to-the-needy-lakhimpur-news-bly422675042","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदिशा ने जरूरतमंदों को बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदिशा ने जरूरतमंदों को बांटी खुशियां
विज्ञापन
गाय को गुड़ रोटी खिलाती क्लब नव दिशा की सदस्य। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा ने एक से सात अक्तूबर 2020 तक जॉय ऑफ गिविंग वीक मनाया। क्लब अध्यक्ष सपना कक्कड़, सचिव विभा श्रीवास्तव और चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता के नेतृत्व में लोगों को खुश करने के कार्य किए गए। पहले दिन गाय को रोटी गुड़ खिलाया। दूसरे दिन शिवालापुर बस्ती में बुजुर्ग महिला और पुरुषों को खाने का सामान, अंगोछा, टॉर्च, टूथपेस्ट और साबुन दिए। इस कार्य मे रेडक्रॉस की आरती श्रीवास्तव ने भी मदद की। तीसरे दिन माता भगवती देवी प्रसाद सेवा के सदस्य अनुराग की मदद से फुटपाथ पर लोगों को खाना खिलाया गया। चौथे दिन प्रेमपुर बस्ती के बच्चों को खाने का सामान और टूथपेस्ट, साबुन आदि दिए। पांचवें दिन हिदायतनगर में मदरसे में पढ़ने वाले 60 बच्चों को स्टेशनरी का सामान और खाने का सामान दिया। छठे दिन पशुओं को भोजन कराया। सातवें दिन कुष्ठ आश्रम में पौष्टिक खाने का सामान दूध, दलिया, फल बांटा।
बॉक्स=
समाज के लिए कुछ विशेष करने वालों के लिए खूबसूरत है मंच
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आरवी श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लिए कुछ विशेष करने वालों के लिए यह खूबसूरत मंच है। उन्होंने पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हूं मातृभूमि तुझको अभी और कुछ भी दूं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। संरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश जैन, अमिता जैन, कृष्ण गोपाल शेखर, शरद गुप्ता, मानवेंद्र शाह ने वार्षिक कार्ययोजना और कार्रवाई पंजिका पर चर्चा की। कोषाध्यक्ष रमेश पांडिया ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। संवाद