फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Naushad Eleven defeated Palia and made it to the finals.

Lakhimpur Kheri News: नौशाद इलेवन ने पलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Sun, 17 May 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Naushad Eleven defeated Palia and made it to the finals.
मझगईं। खैहरना के ग्राम लोधपुरवा में चल रहे डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नौशाद इलेवन ने पलिया टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवांग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर नौशाद इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलिया टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से सुफियान ने 29 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली। बंटी ने 15 गेंदों में 36 रन और शाहरुख ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए। रवि ने 12 रन का योगदान दिया, जबकि शिबू 23 गेंद खेलने के बावजूद एक रन ही बना सके।
विज्ञापन


नौशाद इलेवन की ओर से शिवांग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। सब्बू, अनिकेत और रंजीत को एक-एक विकेट मिला।

140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशाद इलेवन की टीम ने छह विकेट खोकर रोमांचक अंदाज में मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से मनीष ने 14 गेंदों में 36 रन और सलमान ने 12 गेंदों में 33 रन की तेज पारियां खेलीं। गंगा ने भी 15 गेंदों में 28 रन का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम ओवरों में शिवांग ने बल्ले से भी शानदार खेल दिखाते हुए पांच गेंदों में 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पलिया की ओर से शाहरुख ने दो और बंटी ने एक विकेट लिया। मैच के बाद मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी शब्बीर ठेकेदार ने शिवांग को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed