{"_id":"65034faec134288a29027ebc","slug":"nat-today-teachers-from-other-schools-will-become-supervisors-at-the-examination-center-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-5729-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नैट आज... परीक्षा केंद्र पर दूसरे स्कूल के शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नैट आज... परीक्षा केंद्र पर दूसरे स्कूल के शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद खीरी में नैट 15 व 21 सितंबर को परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा 11 व 12 सितंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 15 एवं 21 को होगी। परीक्षा कराने के लिए दूसरे स्कूल के शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जनपद के 2700 परिषदीय स्कूलों और 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक पढ़ने वाले करीब 193869 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।।
इनमें से 1973 प्राथमिक, 727 कंपोजिट स्कूलों और 16 केजीबीवी में परीक्षा होगी। बताया कि छात्र परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। परिषदीय स्कूलों और केजीबीवी में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूलों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
इन तिथियों में होगी परीक्षा
15 सितंबर - कक्षा 1 से 3 की परीक्षा
21 सितंबर - कक्षा 4 से 8 की परीक्षा