फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Naseemuddin Siddiqui met the family members of the deceased farmer

किसान आत्महत्या मामला: मृतक किसान के परिवार वालों से मिले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Wed, 03 Nov 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Naseemuddin Siddiqui met the family members of the deceased farmer
परिवार से बातचीत करते कांग्रेसी।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से तत्काल मदद देने की मांग की
विज्ञापन

मितौली। बेमौसम हुई बरसात से बर्बाद हुई धान की फसल और कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक अनिल कुमार सिंह के गांव पहुंचा।
यहां बता दें कि 29 अक्टूबर को संडिलवां के किसान अनिल कुमार सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या के तीसरे दिन परिवार वालों को दो सुसाइड नोट मिले थे। सुसाइड नोट के हवाले से परिवार के लोगों ने बताया था कि किसान अनिल बाढ़ और बारिश में फसल बर्बाद होने और दो बैंकों से लिए कर्ज के नोटिस मिलने से परेशान थे, जिसके बाद उन्होेेंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को मृतक किसान अनिल कुमार सिंह के गांव संडिलवां पहुंच कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने परिवारजनों से मिलकर के उन्हें हौसला बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर संभव मदद करेगी। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने डीएम को फोन कर परिवार को तत्काल राहत और सहयोग देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक पटेल, सचिव धीरेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, उषा दीक्षित, मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed