{"_id":"5e566b1f8ebc3ef3a816f08d","slug":"nagar-palika-lakhimpur-news-bly3973806183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के विरोध में सदस्यों ने निकाला मौन जुलूस, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के विरोध में सदस्यों ने निकाला मौन जुलूस, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पालिका सदस्यों ने बुधवार को कंपनी बाग से पालिका तक मौन जुलूूस निकाला। सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और घर बैठ कर वेतन लेने वाले यूनियन नेताओं के परिजन को हटाने की मांग की।
पालिका सदस्यों ने दो दिन पूर्व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित कई अन्य प्रकरणों पर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर पहले मौन जुलूस और बाद में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। ईओ की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर सदस्यों ने बुधवार को कंपनी बाग गेस्ट हाउस से पालिका तक मौन जुलूस निकाला। सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुमित जायसवाल, अनिल शुक्ला, रविंद्र रावत, त्रिलोक सिंह, शिव किशोर अवस्थी, बृजेश पाल आदि मौजूद रहे।
ये हैं मांगे
सफाई कर्मचारी की उपस्थित के लिए बायो मेट्रिक मशीन मंगाई जाए, शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों से उनके मूलपद पर काम लिया जाए, जिन सफाई कर्मचारियों की जगह पर दूसरे लोग काम करते हैं उन्हें हटाया जाए, 24 फरवरी को दिए गए ज्ञापन की मांगों पर कार्यवाही पूर्ण की जाए।
विज्ञापन
ईओ ने पढ़ाया ईमानदारी का पाठ
भ्रष्टाचार को लेकर सदस्यों के लामबंद होने पर ईओ ने लिपिकों के साथ आवास पर बैठक की। उन्होंने कुछ लिपिकों चेतावनी देकर कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई अवश्य होगी। अन्यथा अपनी आदत सुधार लें।
सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा है। हर बिंदु पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जो सफाई कर्मी किसी और से काम करवा रहे हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉ. निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका