फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nagar palika

मेलाध्यक्ष को लेकर पालिकाध्यक्ष और सदस्य आमने-सामने

Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला का अध्यक्ष बनने के लिए नगर पालिका में घमासान शुरू हो गया। पालिकाध्यक्ष ने जहां ईदगाह के सदस्य सर्वेश वर्मा को मेला अध्यक्ष घोषित किया, तो वहीं अन्य सदस्यों ने बैठक कर शिवपुरी के पालिका सदस्य सुमित जायसवाल को मेेला अध्यक्ष घोषित कर दिया। सदस्यों ने इससे डीएम को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष और सदस्यों की गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। इस बार का मामला दशहरा मेला के अध्यक्ष पद को लेकर है। पालिकाध्यक्ष ने ईदगाह सदस्य सर्वेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष बनाया। इसको लेकर अन्य सदस्यों में पालिकाध्यक्ष के प्रति नाराजगी पनप गई। उनके निर्णय को अस्वीकार करते हुए 20 से अधिक सदस्यों ने बैठक कर शिवपुरी सदस्य सुमित जायसवाल मोदी को मेला अध्यक्ष मनोनीत कर लिया है। सदस्यों का कहना है कि पालिकाध्यक्ष का निर्णय नियमों के विरूद्ध है। मेला अध्यक्ष बनाने से पहले बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव कराकर ही नाम की घोषणा करनी चाहिए थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने ऐसा न करके बोर्ड के संविधान का उल्लंघन किया है। बहादुरनगर सदस्य सौरभ सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर सदस्यों को मेला अध्यक्ष चुनने का अधिकार देने की मांग की।
विज्ञापन

दशहरा मेला अध्यक्ष कौन बना है। इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। बुधवार को जानकारी करने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
- आरआर अंबेश, ईओ
बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव कर मेला अध्यक्ष बनाना चाहिए था, लेकिन जब पालिकाध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया, तो सदस्यों ने बैठक कर मेला अध्यक्ष मुझे बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित जायसवाल, पालिका सदस्य शिवपुरी
बोर्ड पहले ही पालिकाध्यक्ष को मेला अध्यक्ष घोषित करने का अधिकार दे चुका है। ऐसे में सदस्यों का उनके निर्णय का विरोध करना सही नहीं है।
- सर्वेश वर्मा, सदस्य, ईदगाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed