फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nagar Kirtan organised on the occasion of Guru Nanak Jayanti

Lakhimpur Kheri News: गुरु नानक जयंती पर निकाला नगर कीर्तन

Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan organised on the occasion of Guru Nanak Jayanti
गुरुनानक जयंती पर शहर में निकलती शोभा यात्रा में शामिल पंच प्यारे। संवाद
लखीमपुर खीरी। गुरु नानक देव महाराज के 556वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर मंगलवार को निर्मल आश्रम सेठघाट रोड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मेला मैदान मार्ग, संकटा देवी चौराहा, सराफा बाजार, सदर चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, बस स्टेशन रोड होते हुए वापस निर्मल आश्रम पहुंची।
विज्ञापन

आश्रम के महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने बताया कि इस नगर कीर्तन की परंपरा संत बाबा नानक सिंह निर्मले बाबा ने लगभग 108 वर्ष पूर्व प्रारंभ की थी, जो आज भी निर्मल आश्रम की पावन मर्यादा के रूप में निरंतर निभाई जा रही है। आयोजन का संचालन निर्मल आश्रम संत नानक सिंह समिति ने महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री की देखरेख में किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पहिया वाहन में सजाई गईं झांकियों और पंच प्यारों ने आकर्षण बढ़ाया। इस बीच गतका दल ने जगह-जगह करतब दिखाए। शोभायात्रा में गुरु नानक इंटर कॉलेज, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक डिग्री कॉलेज, महंत हरि सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल, नवभारत पब्लिक स्कूल के बच्चे और शिक्षक सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रमुख सेवादारों सरदार सविंदर सिंह काका, गुरजीत सिंह जुनेजा, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, इकबाल सिंह, लखविंदर सिंह, सकुलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरुनानक जयंती पर शहर में निकलती शोभा यात्रा में शामिल पंच प्यारे। संवाद

गुरुनानक जयंती पर शहर में निकलती शोभा यात्रा में शामिल पंच प्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed