फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   My God, may my India become great, may the land of India become sky

Lakhimpur Kheri News: मेरे खुदा मेरा भारत महान हो जाए जमीन हिंद की आसमान हो जाए

Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
My God, may my India become great, may the land of India become sky
काव्य पाठ करती कवियत्री प्रीति पांडे। स्रोत :आयोजक
सिंगाही। ऐतिहासिक श्रीरामलीला मंच पर लोक सृजन संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को स्व. डॉ. गायत्रीनाथ पंत की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे हुआ। इसमें रामपुर बाराबंकी के शायर वसीम रामपुरी ने अपनी गजल से राष्ट्र एकता का संदेश दिया कि मेरे खुदा, मेरा भारत महान हो जाए, जमीन हिंद की आसमान हो जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एवं रिटायर्ड आईआरएस संजय पंत ने किया। सबसे पहले प्रतापगढ़ की सुप्रसिद्ध कवियित्री प्रीति पांडे की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद लखीमपुर से आए वीर रस के नव-अंकुर कुलदीप समर ने अपनी पंक्तियों... जहां कृषक को खेती में घाटा ही बस घाटा है, लोकतंत्र पर राजनीति का यही करारा चाटा है, से मंत्रमुग्ध कर दिया। संगम नगरी प्रयागराज से पधारे हास्य कवि धनंजय शाश्वत ने यह सारगर्भित पंक्तियां... ओ अपने कारनामों से झकझोंर दे रहे, बेवजह दिल वो हमारा तोड़ दे रहे, पढ़ीं।
विज्ञापन

रायपुर (छत्तीसगढ़) से आए देश के प्रसिद्ध गीतकार रमेश विश्वहार ने कविता पढ़ी कि तू कहें, तुम कहें या आप कहें, प्यार में व्याकरण ही भूल गए। सतना (मध्य प्रदेश) की कवियित्री कृपा ने सुनाया कि मेरे मन का ये विश्वास लिख जाएगा, एक कथानक बहुत खास लिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आए हास्य कवि सुनहरीलाल तुरंत ने अपनी चुटीली पंक्तियों से श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। विशेष शर्मा, प्रशांत पांडे, नवल सुधांशु और अवधेश ने भी प्रभावी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में राजेंद्र भंडारी, चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, सुनील बत्रा, श्रीराम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed