{"_id":"66e1e00245388b2dec0c06e5","slug":"muskaan-became-miss-and-monica-became-mrs-lakhimpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-128864-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुस्कान बनीं मिस तो मोनिका मिसेज लखीमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुस्कान बनीं मिस तो मोनिका मिसेज लखीमपुर
विज्ञापन
जेसीआई के मिसेज लखीमपुर प्रतियोगिता के लिए मंच मौजूद प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेसीआई के जेसी जनसंपर्क सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन फैशन फीवर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिस व मिसेज लखीमपुर प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर कैटवाक कर लोगों की तालियां बटोरीं।
अपने सौन्दर्य, हुनर और ज्ञान को दर्शाते हुए मिस लखीमपुर का खिताब मुस्कान ने जीता। प्रथम उपविजेता कंवलप्रीत कौर और द्वितीय उपविजेता फलक अली चुनी गईं। खुशी गुप्ता और पलक जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
मिसेज लखीमपुर के लिए मोनिका विजेता रहीं। प्रथम उपविजेता कोमल व द्वितीय उपविजेता चारू को चयनित किया गया। जेसीआई की महिला विंग की चेयरपर्सन रचना अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में चिल्ड्रेंस एकेडमी की एमडी कुमुद गोविल शामिल हुईं।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका मोनिका आनंद और पूनम सचदेवा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन लेखनी सेठ, कविता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष, सप्ताह संयोजक अमित अग्रवाल, प्रभारी अमर सिंह, सौरभ वर्मा, कुलदीप गुप्ता, कनिष्क बरनवाल, मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, संगीता माथुर, आरती सिंह, मंजू बरनवाल, रिचा शेखर, सोनी गुप्ता, श्रद्धा मिश्रा, कंवलप्रीत चावला, शिप्रा, शोभना गुप्ता, जसप्रीत कौर आदि की सक्रिय सहभागिता रही।