फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder witness assaulted, others threatened

Lakhimpur Kheri News: हत्याकांड के गवाह से मारपीट, अन्य को धमकाने का आरोप

Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Murder witness assaulted, others threatened
लखीमपुर-खीरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा निवासी सुनील कुमार झा ने भतीजे की हत्या के आरोपियों पर पीड़ित पक्ष और गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

धमकी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही गई है। पीड़ित ने ऑडियो साक्ष्य के रूप में एसपी को देकर आरोपियों पर कार्रवाई और अपनी व साथियों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

सुनील के मुताबिक, 30 मार्च 2026 को उनके 17 वर्षीय भतीजे अंश की गांव के ही लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि 16 जुलाई को शाम करीब सात बजे आरोपियों ने गांव के गवाह विनीत सिंह उर्फ बाउआ को ई-रिक्शा के लिए स्कूली बच्चे उपलब्ध कराने के बहाने एलआरपी चौराहा बुलाया। वहां से पटेल नगर स्थित सुनसान स्थान पर ले जाकर लात-घूंसों, थप्पड़ों और बेल्ट से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं और सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने आरोप लगाया कि हत्याकांड के मुख्य गवाह अनुराग सिंह उर्फ पिंकू और उसके सहयोगी रंजीत को भी आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed