फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder

खीरी में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में लगेगी रासुका, सीएम का आदेश

Fri, 28 Aug 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
murder
murder
लखीमपुर खीरी/ लखनऊ/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में बृहस्पतिवार को यूपी सरकार व डीजीपी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द सजा दिलाएगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि दुष्कर्म जघन्य अपराध है। भारतीय समाज में इस अपराध के दोषी का कोई स्थान नहीं हो सकता। यह नृशंस कृत्य करने वाले लोग समाज के अपराधी हैं। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपने बयान में कहा है कि आपराधिक इरादे वाले लोगों में कानून के प्रति कोई डर और सम्मान नहीं है और सीधी-सादी महिलाओं, विशेष रूप से समाज के कमजोर तबके से संबंधित महिलाओं को आसानी से निशाना बनाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में कक्षा 12 की छात्रा का शव मंगलवार को उसके गांव के बाहर मिला था। वह सोमवार को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए घर से निकली थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

-
खुलासे से संतुष्ट नहीं बिटिया का परिवार.. उठाए सवाल : पिता ने कहा- ठीक से खुलासा नहीं किया गया तो परिवार समेत दे देंगे जान
लखीमपुर खीरी / सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का खुलासा कर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन यह खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा है। हैवानियत का शिकार बनी बिटिया के परिवार के लोग भी खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रा के पिता ने इसे जल्दबाजी में किया गया खुलासा बताया है। उनका कहना है कि हम खुलासे से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। उनका दावा है कि घटना में कुछ और भी लोग शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खुलासा ठीक तरह से नहीं किया गया तो वह परिवार समेत जान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय छात्रा सोमवार को छात्रवृत्ति का फार्म भरने बेहजम गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। अगले दिन उसका रक्तरंजित शव सूखे पड़े खरौंचा तालाब में पड़ा मिला था। शव की गर्दन चाकू से रेती गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। बुधवार शाम लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने लखीमपुर पहुंचकर घटना का खुलासा किया, लेकिन यह खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा है। परिवार वाले भी खुलासेे से संतुष्ट नहीं हैं। मृतका के पिता ने कहा कि खुलासेे से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं। एक व्यक्ति हत्या और दुष्कर्म की घटना को अंजाम नहीं दे सकता, वैसे भी उनकी बेटी काफी तेज थी। घटना मेें अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर खुलासा ढंग से नहीं किया गया तो वह पूरे परिवार के साथ जान दे देंगे। मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि पुलिस बता रही है कि प्रेमी ने ही उसकी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या उसी जगह की जहां पर शव मिला था, जबकि जहां पर शव पड़ा था वहां नाममात्र का खून था। संघर्ष के भी कोई निशान नहीं थे। परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस ओर इशारा कर रहे थे कि उसकी बहन की हत्या कहीं अन्यत्र स्थान पर की गई और शव तालाब में लाकर डाल दिया गया। पुलिस ने भी पहले दिन इस बात से इंकार नहीं किया था। दूसरा सवाल यह है कि दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता है। पुलिस को ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि सभी पहलुओं को खंगाले बिना ही बुधवार रात आठ बजे आनन-फानन में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा कर दिया। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और घटना में शामिल अन्य युवकों को सजा दिलाने की मांग की।
-----------
कहीं गैंगरेप छुपाने को तो पुलिस ने नहीं खेला खेल..
पुलिस के खुलासे में कई झोल होने के कारण घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का शक गहरा गया है। जानकार बताते हैं कि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की बात खुलकर सामने न आए इसलिए एक ही आरोपी के घटना में शामिल होने का राग अलाप रही है।
---------
आईजी के सामने बिटिया के पिता का छलका दर्द
सिकंद्राबाद। खुलासे को लेकर उठे सवालों से हो रही फजीहत के बीच आईजी लक्ष्मी सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। वह बिटिया के गांव पहुंचीं। परिवार वालों से मुलाकात कर बातचीत की। उन्हें सांत्वना देकर यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। आईजी ने परिवार वालों को खुलासे के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों की भी जानकारी दी। आईजी का कहना है कि परिवार वाले पूरी तरह से खुलासे से संतुष्ट हैं। गुरुवार की सुबह 11:30 बजे गांव पहुंचीं आईजी ने एसओ मितौली को गांव में लगी ड्यूटी पर देरी से आने पर फटकार लगाई। उन्होंने मृतका के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाते हुए खुलासे के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने आरोपी की खून से सनी कमीज, कॉल डिटेल, आदि उपलब्ध साक्ष्यों की भी जानकारी दी। आईजी लक्ष्मी सिंह ने दावा किया कि परिवार खुलासे से पूरी तरह से संतुष्ट है।
----------------
वीडियो बनाई तो पुलिस ने दबोचा, बाद में मोबाइल जप्त कर छोड़ा
आईजी लक्ष्मी सिंह जिस वक्त परिवार वालों से बातचीत कर रहीं थीं। उस समय पीड़ित परिवार का एक युवक अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। पुलिस की जब नजर पड़ी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सरकारी जीप में बैठाने लगे। यह देख ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने मोबाइल जप्त कर युवक को छोड़ दिया।
--
गांव में पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात
बुधवार को कई राजनीतिक दलों के लोग गांव पहुंचे, लेकिन गुरुवार को कोई नहीं पहुंचा, जिससे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। आईजी लक्ष्मी सिंह के गांव पहुंचने से पहले फोर्स बढ़ा दी गई। साथ ही गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई।
--
आरोपी को जेल भेजा, एससीएसटी एक्ट भी लगाया
लखीमपुर खीरी। दुष्कर्म के बाद छात्रा की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी का पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट लगाया है। इससे मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक नीमगांव से हटाकर सीओ मितौली शीतांशु कुमार को सौंपी गई है। एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब इस प्रकरण की विवेचना सीओ मितौली करेंगे।संवाद
--
धौरहरा सांसद ने दिया पांच लाख का चेक
सिकंद्राबाद। धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। संवाद

--
लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज निलंबित
लखीमपुर खीरी। छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर आईजी लक्ष्मी सिंह के आदेश पर एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बेहजम चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। संवाद

मृतका के गांव पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद

मृतका के गांव पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed