{"_id":"602436eb8ebc3ee975200498","slug":"murder-in-khiri-lakhimpur-news-bly4368051186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बेरहमी से बांके से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बेरहमी से बांके से काट डाला
विज्ञापन
ममता गुप्ता फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के मल्लबेहड़ गांव में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने शक के चलते हुए विवाद के बाद पत्नी की बांके से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सूत्रों का कहना है कि बुधवार दिन में 11 बजे संतोष गुप्ता (42) और ममता गुप्ता उर्फ दीपा (40) के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद संतोष ने पत्नी के चेहरे और गर्दन पर बांके से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ममता गुप्ता पर संतोष पर शक करता था, जिसको लेकर उन दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। बुधवार को भी आपस मे विवाद हुआ था। इधर, घटना की जानकारी पाकर ममता के परिवार वाले मौके पर पहुंचे हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ भी की, बाद में पुलिस के समझाने पर वे लोग माने। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। संतोष के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
बेटा बोला, स्कूल न गया होता तो जिंदा होती मां
धौरहरा। मृतका के दो बेटे थे। छोटा बेटा आर्यन (16) शारदानगर में पढ़ाई कर रहा है। जबकि, बड़ा बेटा आयुष (20) लखनऊ में पढ़ता है। बताया गया कि शक्की स्वभाव का होने की वजह से संतोष पत्नी से आए दिन मारपीट करता था, जिससे बेटे नाराज रहते थे और अपनी मां का पक्ष लेते थे। अभी दो महीने पहले बेटों ने अपने पिता संतोष को बहुत पीटा था। मृतका के छोटे बेटे आर्यन ने बताया कि यदि वह स्कूल न गया होता तो आज उसकी मां जिंदा होती। इतना कहकर वह फफक फफकर रो पड़ा।
विज्ञापन
-
भाइयों से भी नहीं बनती थी संतोष की
संतोष के चार भाई हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उसकी उनसे नहीं बनती थी। संतोष शराब पीने का भी आदी थी। बुधवार को भी वह शराब पीकर आया था। जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी।
-
मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
-अवधेश यादव, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक