{"_id":"5f61094a8ebc3e11a40af6c7","slug":"murder-for-dowry-lakhimpur-news-bly419951629","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
murder for dowry
मोहम्मदी। ससुराल में फंदे पर लटक कर हुई बेटी की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मंगलवार को दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री निशा (22) की शादी आठ माह पहले गांव गरवापुर निवासी सोनू के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। दूसरी बार विदा होकर गई तो पुत्री पर दो लाख की नकदी की मांग कर दी। आरोप है कि पुत्री के असमर्थता जताने पर सभी ने एक राय होकर 10 सितंबर की रात गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को कुंडे से लटका दिया था। रिश्तेदारों की सूचना पर उसका पिता गांव पहुंचा तो देखा उसकी पुत्री मृत पड़ी हुई थी। घर के लोग घटना को अंजाम देकर भाग गए थे। पुलिस ने पुत्री के शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गला दबा कर से मौत होने की पुष्टि का मामला सामने आया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सोनू, ससुर श्रीपाल, सास निर्मला और देवर आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना सीओ को सौंपी गई है।
पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसलीपुर बंगाली कॉलोनी में दहेज के खातिर हुई गर्भवती की मौत के मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव लैलूननगर निवासी दीपक मंडल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री मधुमाला का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव बसलीपुर बंगाली कॉलोनी निवासी निमाई वैद्य के पुत्र प्रसेनजीत वैद्य के साथ दो मार्च 2019 को सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर किया था। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग बाइक और सोने की चेन की मांग करते हुए उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। मृतका के पिता का कहना है कि 15 सितंबर की शाम चार बजे समधी निमाई वैद्य का फोन आया कि जैसे बैठे हो तुरंत चले आओ और फोन काट दिया। जब वह लोग बसलीपुर बंगाली कॉलोनी पहुंचे तो मधुमाला मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतका के पति प्रसेनजीत वैद्य, ससुर निमाई वैद्य और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अवैध रुप से संचालित मुर्गा फार्म हटाने की मांग
मोहम्मदी। नगर में आबादी के बीच मोहल्ला सरैयां, गुरुद्वारा मार्ग पर अवैध रूप से संचालित मुर्गा फार्मों से उठने वाली दुर्गंध, बीमार एवं मृत मुर्गों से फैलने वाले संक्रमण से मोहल्लेवासी ही नहीं आमजन भी परेशान हैं। ईओ डीके मिश्र का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है लोगों की शिकायत पर जांच कराई जा रही है।