फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murdar

बनवारीपुर चौराहा पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Aug 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
murdar
मोहम्मद जमीर उर्फ राजा (फाइल फोटा) - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े कार से उतरे एक युवक के सिर में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। जमीन पर गिरते ही हमलावर बाइक से भाग गए। घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को पांच दिन पहले फायरिंग और मारपीट की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात इस मामले में एसपी ने सुस्ती दिखाने पर महेवागंज चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी राजा (25) पुत्र अनीस बृहस्पतिवार सुबह घर से कार लेकर बनवारीपुर चौराहे पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक कार से उतर कर युवक पान की दुकान पर जाने को बढ़ा ही था कि अचानक बाइक से आए दो हमलावरों ने युवक के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवक को मरा समझ हमलावर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से चौराहे पर भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। देखते ही देखते चौराहे पर सन्नाटा पसर गया। आईजी के जिले में मौजूद होने से वारदात को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पारसनाथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि पांच दिन पहले मोहल्ले के ही कुछ युवकों से राजा का झगड़ा हुआ था। इस दौरान फायरिंग और मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग करने की आशंका में चालान भेजा था। आशंका जताई जा रही है इसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक राजा के भाई शकील की तहरीर पर मोहल्ला हिदायतनगर निवासी नसीम उर्फ चांद बाबू, चंदा उर्फ कमर और इकरार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुरानी कारों को बेचने का काम करता था राजा
परिवार के लोगों ने बताया कि राजा कमीशन पर पुरानी कारों को खरीदने और बेचने का काम करता था। गोली मारकर हत्या होने के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचितों ने घटना को दिया अंजाम !
महेवागंज। लखीमपुर शहर के मोहल्ला हिदायत नगर निवासी मृतक राजा का कई लोगों के बीच उठना बैठना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन रोज पहले राजा का बिरादरी के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसे देख लेने की धमकी दी गई थी।
परिवार वालों की ओर से तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई । शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
- संजय नाथ तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed