फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murdar

कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो को उठाया

Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
murdar
पलियाकलां। लखनऊ में हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में पलिया से हत्यारोपियों के एक इनोवा गाड़ी बुक कराकर शाहजहांपुर जाने की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक गाड़ी मालिक समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें यहां से जांच टीम के पास ले जाया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कमलेश तिवारी हत्याकांड में आरोपियों के शाहजहांपुर में फुटेज मिले हैं, जिसमें वे एक इनोवा गाड़ी से उतरते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने पता लगाया कि यह गाड़ी खीरी के पलिया इलाके से बुक कराई गई थी। गाड़ी का पता लगाकर पुलिस ने पलिया लौट रहे चालक को पकड़ लिया। चालक ने बताया कि गाड़ी मालिक पलिया का रहने वाला है और गुजरात से फोन आने के बाद गाड़ी बुक की थी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोहल्ला टेहरा के रहने वाले गाड़ी मालिक और मोहल्ला सुभाषनगर के एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दूसरे व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि उसी ने यह गाड़ी कुछ दिन पहले खरीद ली थी, मगर अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराई थी। उन दोनों के पकड़ने की बात हालांकि किसी अधिकारी ने स्वीकार नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ में आए गाड़ी चलवा रहे व्यक्ति के करीबियों के मुताबिक ई रिक्शा वाला कोई व्यक्ति उसके घर आया था। साथ में दो लोग और थे, जिन्हें गौरीफंटा का रहने वाला बताया। ई रिक्शा वाले ने उनसे शाहजहांपुर जाने की बात की और गाड़ी बुक करा ली। इसके बाद साथ आए दोनों लोग चालक के साथ गाड़ी से रवाना हो गए। फिलहाल यह ई रिक्शा चालक पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने गाड़ी बुक की थी उनके करीबियों का कहना है कि उनका गुजरात से कोई लेना देना नहीं है न ही उनकी कोई रिश्तेदारी है और न ही कोई दोस्त ही वहां रहता है। रिक्शे वाले ने उनको कॉल करके बुकिंग की बात कही थी और फिर उन्हें लाया था। उनके मुताबिक दोनों को कोई भी नहीं जानता।
एक होटल के बाहर से रिक्शे पर बैठे बताए जा रहे संदिग्ध
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों संदिग्ध पलिया भीरा रोड स्थित एक होटल के बाहर से ई-रिक्शे पर बैठे थे और बाजार की ओर भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed