फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality will organize kite festival on Basant Panchami

Lakhimpur Kheri News: बसंत पंचमी पर पालिका कराएगी पतंग महोत्सव

Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Municipality will organize kite festival on Basant Panchami
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका के सौजन्य से बसंत पंचमी पर पतंग महोत्सव कराया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को नगर पालिका में बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा बनाई गई। दो दिवसीय आयोजन राजेंद्र गिरि स्टेडियम में एक और दो फरवरी को होगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने कहा कि पतंगबाजी देश के प्राचीन आयोजनों में से एक है। आज पतंगबाजी में शीशे और नायलॉन से बने प्राणघातक चाइनीज मांझे का इस्तेमाल होने लगा है।
विज्ञापन

मांझा इंसानों के साथ पक्षियों के लिए भी प्राण घातक है। इस चीनी मांझे के खिलाफ जागरूकता के उद्देश्य से बसंत पंचमी पर पतंग महोत्सव का आयोजन कराने का निर्णय किया गया है। महोत्सव के तहत पतंगबाजी में 50 प्रतिभागियों का निःशुल्क प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय आयोजन राजेंद्र गिरि स्टेडियम में एक और दो फरवरी को होगा। प्रथम विजेता को 5100 और द्वितीय विजेता को 2100 की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रतिभा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को नगर पालिका परिषद से एक आवेदन पत्र भरना होगा, जो निःशुल्क है। पंजीकृत प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। इस मौके पर विनायक श्रीवास्तव, रविंद्र कटियार, अनुज त्रिवेदी, प्रेम गुप्ता, मिलिंद शुक्ला और लवकुश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed