{"_id":"6585db1a83080c442f0c1ec4","slug":"municipality-raided-161-quintal-polythene-seized-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-11502-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका ने मारे छापे, 1.61 क्विंटल पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका ने मारे छापे, 1.61 क्विंटल पॉलिथीन जब्त
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की तरफ से पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया गया। दुकानों से 1.61 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की। इस दौरान अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारी नेताओं ने अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार की दोपहर बाद नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, नगर पालिका परिषद के सेनेटरी ऑफिसर संदीप वर्मा, राजस्व निरीक्षक, एआर अंसारी के नेतृत्व में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सब्जी मंडी मिल रोड स्थित दुकानदार इराकी बीज भंडार, लक्ष्मी नारायण, बेबी गुप्ता के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी कर 1 कुंतल 61 किलो 500 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई और 21000 रुपये का जुर्माना किया गया।
दुकानदारों को कोतवाली ले जाने पर मामला बिगड़ गया। कोतवाली पहुंचे व्यापारी नेता राम मोहन सोनी, सुनील गुप्ता, ललित शर्मा, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता आदि कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं ने कहा कि दुकानदारों व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के इस तरह का अभियान चला कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। व्यापारी और अधिकारियों के बीच करीब 1 घंटे तक वार्ता चलने के बाद मामला शांत हुआ।