{"_id":"57fa875c4f1c1b7d5228e289","slug":"municipal-waterworks-lightning-fell-on-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के जलकल परिसर पर गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के जलकल परिसर पर गिरी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
माौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंका, सप्लाई बाधित, जेनरेटर से वैकल्पिक व्यवस्था
शनिवार की देररात नगर पालिका के जलकल परिसर पर तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस दौरान रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों में हड़कंप मच गया और वह इधर उधर निकल आए। ट्रांसफार्मर फुंकने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। बाद में किसी तरह सप्लाई चालू कराई गई।
शनिवार की देररात आसमान पर बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। इसी बीच कड़कड़ाती हुई बिजली नगर पालिका स्टेशन रोड स्थित जलकल परिसर में गिर गई। बिजली गिरते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया और वह निकल भागे। इसके साथ ही आसपास के लोग भी घबरा गए। बिजली गिरने से यहां लगा 11 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया और पानी की सप्लाई बाधित हो गई। फिलहाल जेनरेटर से पानी दिया जा रहा है। जलकल प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि इसको लेकर वह बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र कुमार से मिले थे तो उन्होंने छुट्टी खत्म होने के बाद कार्य शुरू कराने को कहा। इस पर उन्होंने जेई मनोज पुष्कर से वार्ता की तो जेई ने फिलहाल कोई व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। जिसके तहत बिजली कर्मी आ गए हैं और लाइन शुरू करने का कार्य कर रहे हैं।