फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Multiple SIMs on one ID, then the game of fraud started

Lakhimpur Kheri News: एक आईडी पर कई सिम, फिर शुरू होता था ठगी का खेल

Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Multiple SIMs on one ID, then the game of fraud started
लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे सिम कार्ड बेचने का गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। शुक्रवार शाम साइबर थाना पुलिस ने 12 आरोपियों के पास से 1,494 सिम कार्ड बरामद किए थे। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में सिम कार्ड कहां से खरीदे गए और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमे में 19 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सूत्रों के अनुसार, खमरिया क्षेत्र में कई ऐसी दुकानें हैं, जहां सिम कार्ड की बिक्री की जाती है। नियमानुसार सिम कार्ड जारी करने से पहले ग्राहक का बायोमीट्रिक सत्यापन और अंगूठा लगवाना जरूरी होता है। आरोप है कि कुछ दुकानदार भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर कई बार अंगूठा लगवाते और ओटीपी हासिल कर लेते थे। इसके बाद एक ही आईडी पर कई सिम कार्ड जारी कर दिए जाते थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाद में इन सिम कार्डों को महंगे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए युवकों ने इन्हीं सिम कार्डों का इस्तेमाल ठगी के कारोबार में किया। फिलहाल पुलिस सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रुपयों के लालच में जुड़े युवक
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार 12 आरोपियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। बताया जा रहा है कि आरोपी कमाई के लालच में इस गिरोह से जुड़े। एक यूपीआई आईडी तैयार कराने पर उन्हें सैकड़ों रुपये मिलते थे। इसके चलते आरोपी लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल कर लेते थे।
-------------
सात आरोपियों की तलाश जारी
साइबर थाना पुलिस अजनीश निवासी धुंधाकला ईसानगर, धर्मेंद्र निवासी शैलगांव, शोएब, टेकराम निवासी दुबहा, सद्दाम, दुर्गेश निवासी बेलवा कादियाना और उमेश निवासी रुद्रपुर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--------------
मकान मालिक की भी जांच
पुलिस उस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसके किराये के मकान में आरोपी रहकर इस गोरखधंधे को चला रहे थे। पुलिस मकान मालिक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आरोपियों से संभावित संबंधों की जांच कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed