फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   muder

दहेज हत्या में पति और सास गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2014 12:00 AM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 12 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव भूड़ में महिला अनीता की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित मां की
विज्ञापन
ओर से दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में लिया है।
शव मिलने के बाद पति ने दुराचार बाद पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
बताते चलें कि बड़ागांव निवासी राममिलन गुप्ता की पत्नी अनीता की सोमवार को एक गन्ने के खेत में लाश मिली थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त और चूड़ियां टूटी मिलने से पति ने दुराचार के प्रयास में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जबकि मौके पर पहुंचे गोला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पीड़ित मां मीना देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट लिखाने की गुजारिश की थी। गुरुवार को पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति राममिलन और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या का लग रहा है। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed