{"_id":"6a381e97ba433825400b2e9f","slug":"motorcyclist-dies-in-road-accident-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178069-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 21 Jun 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव महमदपुर के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गांव कोटरा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु राठौर की मौत हो गई।
दिव्यांशु के पिता विजयपाल ने बताया कि दिव्यांशु अपने बड़े भाई अतुल के साथ रविवार सुबह करीब पांच बजे गाजियबाद से लौटा था। उसकी पत्नी नीलम इन दिनों मायके गांव जमिरहा में थी। रविवार को वह पत्नी से मिलने बाइक से जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव महमदपुर के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर फिसल गई। इससे दिव्यांशु सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
छह जुलाई को चचेरे भाई की जानी थी बारात
चचेरे भाई कन्हैया ने बताया कि छह जुलाई को उसकी बारात मैगलगंज के पास गांव वीरमपुर जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे। घर में उत्सव का माहौल था। चचेरे भाई की शादी के लिए घर के कामों में हाथ बंटाने के लिए दिव्यांशु और अतुल घर आ गए थे, लेकिन क्या पता था कि हादसे में दिव्यांशु की जान चली जाएगी। उन्होंने बताया कि शादी फिलहाल स्थगित कर दी जाएगी।