{"_id":"693b019219f999de8f003e40","slug":"mothers-should-avoid-mobile-reels-and-pay-attention-to-their-children-sujita-kumari-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-163316-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताएं मोबाइल रील से बचें और बच्चों पर दें ध्यान : सुजीता कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताएं मोबाइल रील से बचें और बच्चों पर दें ध्यान : सुजीता कुमारी
Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी। संवाद
पलियाकलां। थारू क्षेत्र के चंदनचौकी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को आज के युग से हटकर स्वास्थ्य व मोबाइल फोन से दूर रहने की सलाह दी। महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि महिलाएं अपने शरीर व स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही परिवार का ध्यान रखें। बच्चों को शिक्षित बनाएं और मोबाइल फोन से दूर रखें। आज देखने में आ रहा है कि कमरे में चार घर के सदस्य हैं और चारों मोबाइल फोन में बिजी हैं। ऐसे में माताएं भी मोबाइल रील से देखने व बनाने से बचें और अपने बच्चों पर भी ध्यान दें। थारू संस्कृति व इसकी वेशभूषा को कभी न भूलें।
इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तरफ से चलाई जा रहीं आदिवासी जनजाति की लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारियां दीं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मुख्य वक्ता प्रांत बौद्धिक अवध प्रांत की राष्ट्रीय सेविका समिति डाॅ पारूल, कार्यक्रम अध्यक्ष गीताजंलि अग्रवाल, आरती राना आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां विद्यालय प्रबंधक सलिल अग्रवाल, सोमवती, फूल सिंह राना, ओमवती, सुधीर, विमल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।