फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother Chandraghanta was worshiped on the third day of Navratri, crowd gathered in temples

Lakhimpur Kheri News: नवरात्र के तीसरे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandraghanta was worshiped on the third day of Navratri, crowd gathered in temples
संकटादेवी मंदिर में लगी भक्तों की लम्बी लाइल
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं घरों में भी माता के भक्तों ने नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर विधि विधान से पूजा करते हुए मनौतियां मांगीं। दुर्गा मंदिरों में सुबह आरती के समय भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो चुकी है। मंगलवार को तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का विधिवत पूजन किया गया। संकटा देवी मंदिर, वंकटा देवी मंदिर, भुइंया माता मंदिर, शीतला माता मंदिर में भक्तों की लंबी लाइनें लगीं रहीं। संकटा देवी मंदिर में शाम को होने वाली संध्या आरती में शामिल होने के लिए भक्त इस कदर पहुंचे कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि देवी चंद्रघंटा मां पार्वती का विवाहित स्वरूप हैं। भगवान शिव से विवाह करने के बाद देवी ने अपने माथे पर आधा चंद्रमा सजाना शुरू कर दिया। इसलिए उनका नाम मां चंद्रघंटा पड़ा। देवी चंद्रघंटा न्याय और अनुशासन की देवी हैं। कहा कि जो भक्त मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा आराधना करता है, उसे माता की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed