{"_id":"5f0df90e8ebc3e63a04d3369","slug":"mother-and-daughter-died-in-a-bike-truck-lakhimpur-news-bly412749389","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ट्रक से भिड़ी, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ट्रक से भिड़ी, मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। वाहन चेकिंग देखकर चालक ने वापस बाइक मोड़ दी। इसी बीच आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसकी तीन माह की बेटी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। धमाके की आवाज आने पर पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए हैं। चालक हेलमेट लगाए था। इससे उसे मामूली चोटे आईं हैं।
हादसा मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे निघासन-पलिया मार्ग पर लोनियनपुरवा मोड़ पर हुआ। थाना सिंगाही के गांव करदहिया निवासी गुड्डू बाइक से अपनी पत्नी प्रियांशी (30) और तीन माह की बेटी को लेकर गांव पिरथीपुरवा गया था। शाम को वह घर लौट रहा था। बाइक पर पीछे पत्नी तीन महीने की मासूम बेटी को लेकर बैठी थी। लोनियनपुरवा मोड़ पर थाना निघासन पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गुड्डू पुलिस को देख घबरा गया। उसने जुर्माने से बचने के लिए बाइक मोड़ दी। इसी बीच पीछे से पलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। प्रियांशी और उसकी तीन महीने की बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे दोनों की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके घर वालों को हादसे की सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई की जा रही है।