फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than half the purchasing paddy purchase centers closed

आधे से ज्यादा धान क्रय केंद्रों पर बंद हुई खरीद

Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
More than half the purchasing paddy purchase centers closed
धान खरीद: जुगाड़ के आगे ऑनलाइन फीडिंग भी फेल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
आधे से ज्यादा धान क्रय केंद्रों पर बंद हुई खरीद
विज्ञापन

दिवाली से पहले पीसीएफ ने किसानों को दिया झटका
किसान हलकान, बिचौलिए हो रहे मालामाल

सरकारी धान खरीद के लिए जिले में खोले गए 97 क्रय केंद्रों में पीसीएफ ने अपने 51 क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद कर दी है। इससे किसानों को दिवाली से पहले झटका लगा है। प्रदेश सरकार की एजेंसी के इस कदम से धान खरीद बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे अन्य एजेंसियां भी धान खरीद में रुचि नहीं ले रहीं हैं। किसानों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि बिचौलिए मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए 950 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से धान खरीद रहे हैं। वहीं सरकार का किसानों को 1470 रुपये मूल्य देने का दावा हवाई साबित हो रहा है। एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने से अफसर भी कतरा रहे हैं। 
इस वर्ष भी सबसे ज्यादा 51 क्रय केंद्र पीसीएफ के खोले गए हैं, जिनके माध्यम से 87 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। पीसीएफ ने सिर्फ 15 किसानों से 120 मीट्रिक टन धान खरीदा है। एजेंसी प्रबंधक प्रभंजन यादव के मुताबिक शुरुआत के कुछ दिन खरीद हुई थी, लेकिन मिल मालिकों की हड़ताल होने पर निदेशक ने खरीद बंद करा दी थी। अब मिलों से एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी होने पर खरीद शुरू होगी। विपणन विभाग ने भी 38 किसानों से 594 मीट्रिक टन धान खरीदा है, जबकि 15 क्रय केंद्रों के माध्यम से 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। चार क्रय केंद्र खोलने वाले कर्मचारी कल्याण निगम ने अभी एक किसान से दो मीट्रिक टन धान खरीदा है, जिससे इसकी भी कलई खुलकर सामने आ चुकी है। एक क्रय केंद्र वाले यूपी स्टेट एग्रो ने तीन किसानों 30 मीट्रिक टन खरीद की है। इसी तरह एसएफसी ने 36 किसानों से 378 मीट्रिक टन, एनसीसीएफ ने 90 किसानों से 722 मीट्रिक टन, एफसीआई ने आठ किसानों से 16 मीट्रिक टन खरीद की है। जबकि 35 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य लिए सोसाइटी ने अभी तक एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला है। 10 क्रय केंद्र खोलने वाली यूपी कोआपरेटिव यूनियन ने अभी खरीद शुरू नहीं की है। 
विज्ञापन


पीसीएफ ने पूरे प्रदेश में धान खरीद बंद कर दी है, जिससे अन्य एजेंसियां भी खरीद में आनाकानी कर रहीं हैं। मामले की रिपोर्ट प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौशल देव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed