फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than four thousand Aadhaar cards were made in 27 Gram Panchayats in 30 days

Lakhimpur Kheri News: 27 ग्राम पंचायतों में 30 दिन में चार हजार से अधिक बने आधार

Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
More than four thousand Aadhaar cards were made in 27 Gram Panchayats in 30 days
लखीमपुर खीरी। जनपद की 27 ग्राम पंचायतों में संचालित आधार केंद्रों पर एक माह में चार हजार से अधिक लोगों ने आधार पंजीकरण और संशोधन के लिए आवेदन किया है। जिला पंचायत विभाग की समीक्षा में यह आंकड़ा सामने आया है। साथ ही इन केंद्रों के संचालन से ग्राम पंचायतों की आय में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में 1165 ग्राम पंचायतें हैं। फिलहाल 27 ग्राम पंचायतों में ही आधार केंद्र संचालित हो रहे हैं। यूआईडीएआई से अनुमति मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने आधार पंजीकरण और संशोधन का कार्य शुरू किया है। मंगलवार को डीपीआरओ ने केंद्रों के कामकाज की समीक्षा की, जिसमें पता चला कि चार हजार से अधिक लोगों को आधार संबंधी सेवाओं का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

पहले आधार में संशोधन कराने के लिए ग्रामीणों को जनसेवा केंद्रों और शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा गांव में ही उपलब्ध है। इससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में सीएससी और आधार केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed