{"_id":"5db1f2a38ebc3e017a2129d8","slug":"moot-lakhimpur-news-bly381581989","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद शारदा बैराज से मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद शारदा बैराज से मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। क्षेत्र के गांव सोठियाना में चार दिन पहले एक किशोरी ने दुलही नहर पुल से छलांग लगा दी थी। उसका शव गुरुवार को शारदा बैराज के गेट संख्या 20 के पास मिला।
गांव सोठियाना निवासी उत्तम जायसवाल ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मिथलेश कुमारी बीमार रहती थी। बीमारी से तंग आकर उसने बीते सोमवार सुबह जब परिवार के लोग खेतों की ओर चले गए तो वह बिना बताए घर से निकल गई और गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर दुलही पुल के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुल के पास खड़े कई लोगों ने उसे चप्पल और दुपट्टा आदि निकाल कर रखते हुए देखा। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते वह नहर में छलांग लगा चुकी थी। परिवार वाले भी उसकी जानकारी करते हुए पहुंच गए थे। नहर के बाहर पड़ी चप्पल और दुपट्टे से उन्होंने उसकी पहचान की। नहर में गोताखोरों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार को उसका शव घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर स्थित गेट नंबर 20 पर शव उतराते देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर किशोरी के परिवार के लोग पहुंच गए और उन्होंने उसकी शिनाख्त भी की। शारदानगर चौकी इंचार्ज महेश प्रसाद गंगवार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।