फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Moon sighted, first fasting today, Taraweeh prayers started

चांद दिखा, पहला रोजा आज, तरावीह की नमाज शुरू

Sun, 03 Apr 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, first fasting today, Taraweeh prayers started
खीरी के शाही किले के पेश इमाम हाफिज कमर आलम।
खीरी टाउन। रमजान का महीना तीन अप्रैल से शुरू हो रहा है। रोजेदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रमजान में कस्बे की करीब दो दर्जन मस्जिदों में रंगाई पुताई का कार्य संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को रमजान का चांद दिखते ही विशेष नमाज तरावीह शुरू हो गई। शाही किले के पेश इमाम हाफिज कमर आलम ने बताया कि रमजान माह में महीने भर के रोजे रखना, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना, कुरान तिलावत करना, गांव या शहर और लोगों के कल्याण के लिए अल्लाह से दुआ करना, जकात देना फर्ज होता है। मुसलमानों के विश्वास के अनुसार, रमजान माह में कुरान का नुजूल हुआ। इसलिए इस महीने में क़ुरान को अधिक पढ़ना पुण्यकार्य माना जाता है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। रमजान माह का चांद देखने के बाद रविवार से रोजे का एलान कर दिया गया। चांद देखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। अमेठी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल अजीज ने बताया कि रमजान के माह में पूरे रोजे रखने चाहिए। नमाज पढ़ना चाहिए। इस महीने में तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाती है। इसके बाद मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल अजीज।

अमेठी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल अजीज।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed