{"_id":"6a971352bca4850079051ae0","slug":"mohanas-current-cut-half-the-culvert-in-kashyap-nagar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183892-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कश्यपनगर में मोहाना की धार ने काटी आधी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कश्यपनगर में मोहाना की धार ने काटी आधी पुलिया
Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
कश्यपनगर में पुलिया का कटान करती मोहाना नदी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। मोहाना नदी की तेज धार ने कश्यपनगर के पास नदी की धारा मोड़ने वाली पुलिया को भी अपनी जद में ले लिया है। पुलिया का करीब आधा हिस्सा कट चुका है।
लगातार कटान से नदी की धारा नयापिंड गांव की ओर बढ़ रही है। इससे गांव के साथ तटबंध, सड़क और रेलवे लाइन पर भी खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से नदी का बहाव तेज होने के कारण कटान बढ़ रहा है। यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो नदी की धारा नयापिंड की ओर और तेजी से बढ़ सकती है। इससे तटबंध के बाद सड़क और रेलवे लाइन तक कटान पहुंचने की आशंका है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह गंगवार ने बताया कि कश्यपनगर के पास कटान की लगातार निगरानी की जा रही है। तटबंध को सुरक्षित रखने और कटान रोकने के लिए मौके की स्थिति के अनुसार ठोकर आदि बनाकर बचाव कार्य कराया जा रहा है। विभागीय टीम निगरानी कर रही है।
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि मोहाना नदी के जलस्तर और कटान की निगरानी की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नयापिंड गांव, तटबंध, सड़क और रेलवे लाइन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।