{"_id":"66ce3249cb0548a44f0a1354","slug":"mohana-cut-three-houses-naya-pind-village-is-on-the-verge-of-extinction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-127815-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहाना ने काटे तीन घर, नया पिंड गांव का वजूद खत्म होने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहाना ने काटे तीन घर, नया पिंड गांव का वजूद खत्म होने की कगार पर
विज्ञापन
तिकुनिया नयापिंड गांव मैं तेजी सेबढ़ रहा कटान। संवाद
तिकुनिया। ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा नया पिंड में मोहाना नदी का कटान तेज हो गया है। नदी ने पिछले 24 घंटे में गांव के तीन घरों को खुद में समा लिया है। अब तक 17 घर नदी में समा चुके हैं। छह से अधिक घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब तक गांव को बचाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हुए हैं। धीरे-धीरे गांव नदी में समाता जा रहा है। कटान पीड़ितों ने कहा कि सरकार के पास नदी कटान से लोगों को बचाने के लिए कई संसाधन हैं, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
किसानों ने शासन-प्रशासन से गांव को बचाने की मांग की है। इससे नया पिंडगांव के 84 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल कोमल सिंह ने बताया कि 17 घर कट चुके हैं। बाकी में कटान जारी है। कटान पीड़ितों का सर्वे कराकर जल्द ही गृह अनुदान मुआवजा का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इन लोगों के घर नदी में समाए
मोहाना नदी में अब तक राजो कौर, हुकुमी बाई, गुरमीत मास्टर, चरण सिंह, मलकीत सिंह मंगत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सतनाम सिंह, कौशल्या बाई, पासो बाई, चन्नो बाई, कमल सिंह, प्रेम सिंह, गुरदीप कौर, गुरदेव सिंह और अब राजू सिंह का घर कट रहा है।
निघासन मार्ग से बड़े व मालवाहक वाहनों का आवागमन थमा
- पानी बढ़ने व गड्ढों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी
- भीरा-पलिया मार्ग पर बसों का संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर बसों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन पलिया-निघासन मार्ग का हाल काफी खराब है। बेला के पास पड़ने वाले रपटा पुल पर दो व चार पहिया वाहन संचालित हो रहे हैं। मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद है। इस मार्ग से बसों का संचालन भी बंद है, इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के नीचे पानी तेज धार में बह रहा है। बड़े वाहनों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से किनारे पर बनाया गया रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग की तरफ से यहां लाल झंडियां लगाई गईं हैं। मालवाहक वाहनों का वजन अधिक होने के कारण वह इस मार्ग पर फंस रहे थे। इसके बाद प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया गया।
दो व चार पहिया हल्के वाहनों को पुल से गुजारा जा रहा है, लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। उधर, पलिया-भीरा मार्ग पर बस यूनियन की तरफ से गड्ढों को पाटने के बाद इस मार्ग से बसों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मंगलवार को भी बस यूनियन के कर्मी इस मार्ग पर गड्ढों को पाटने का कार्य करते रहे।
इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भरा है तीन फुट से अधिक पानी
पलिया-भीरा मार्ग के मझौरा से इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर तीन फुट से अधिक पानी भरा है। ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे ग्रामीण भी हैं जो लंबी दूरी का चक्कर न काटते हुए इस मार्ग से मजबूरी में आवागमन कर रहे हैं।
निघासन मार्ग पर लगातार किया जा रहा कार्य
पलिया-निघासन मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से लगातार कार्य करने की बात कही जा रही है। एक्सईएन अनिल यादव ने बताया कि मार्ग को लगातार सुधारा जा रहा है। जरूरी सामान ले जा रहे मालवाहक वाहनों को निकाला भी जा रहा है।
पलिया-निघासन मार्ग पर पानी आने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन फिलहाल बंद है। इसके बाद भी तेल समेत अन्य जरूरी सामान की लोगों को किल्लत न हो, इसके लिए बराबर निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ी तो पलिया-भीरा मार्ग से भी जरूरतमंद सामग्री को पलिया तक पहुंचाया जाएगा। ताकि यहां के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। -कार्तिकेय सिंह, एसडीएम, पलिया