फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mockdrill: Bad oxygen plant found in Mohammadi and Palia

मॉकड्रिल : मोहम्मदी और पलिया में खराब मिले ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill: Bad oxygen plant found in Mohammadi and Palia
टेक्नीशियन से आक्सीजन प्लांट की जानकारी लेते जेडी हैल्थ।
कोरोना को हराने के लिए जेडी हेल्थ और एसीएमओ ने परखीं तैयारियां
विज्ञापन

एमसीएच विंग के एल-टू वार्ड में दुरुस्त मिलीं सभी जरूरी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी/ओयल। कोरोना संक्रमण के नए खतरे से निपटने के लिए जेडी हेल्थ एवं एसीएमओ ने मंगलवार को जिला एवं महिला अस्पताल सहित गोला, पलिया, मोहम्मदी एवं निघासन सीएचसी पर की गईं तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल किया। इस दौरान एमसीएच विंग में बने एल-टू अस्पताल में व्यवस्थाएं जहां दुरुस्त मिलीं तो वहीं मोहम्मदी व पलिया सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट खराब मिले। एसीएओ ने इनको दूर करने के लिए अधीक्षकों को निर्देशित किया।
लखनऊ से आए जेडी हेल्थ सोमेंद्र नाथ सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने एमसीएच विंग पहुंचकर 200 बेड के एल टू अस्पताल की तैयारियां परखीं। सबसे पहले ऑक्सीजन प्लांट और फिर पैथोलॉजी पहुंचे। पैथालॉजी में स्टाफ को सैंपल व स्लाइड एक साथ न रखने की नसीहत दी। इमरजेंसी में स्टाफ नर्स से ऑक्सीजन देने के लिए लगाए जाने वाले मॉक्स को कब चेंज करें, का सवाल किया। इसका वह जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद 200 बेड के एल-2 वार्ड का स्टाफ रूम, आइसोलेशन वार्ड, ओमिक्रॉन वार्ड का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगाए गए प्वाइंट चलाकर क्रियाशीलता जांची। सब प्वांइट एक साथ चलाकर प्लांट का लोड मापा। वेंटीलेटर सहित अन्य उपकरण चलवाकर देखे।
विज्ञापन

बीएसएल-2 लैब का निरीक्षण कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमएस एमसीएच विंग डॉ. एसी श्रीवास्तव, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. हर्षवर्धन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेडी हेल्थ महिला अस्पताल पहुंचे। ऑक्सीजन प्लांट का परीक्षण कर टेक्नीशियन से सवाल-जवाब किए। संक्रमित गर्भवती महिला का सामान्य एवं ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए तैयार ऑपरेशन रूम और वार्ड का निरीक्षण कर दवाओं, मॉस्क, पीपीई किट आदि की उपलब्धता देखी। प्रभारी सीएमएस डॉ. अमित कुमार गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, सुष्मिता वर्मा, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
खराब मिला ऑक्सीजन प्लांट, दवाएं भी मिली कम
मोहम्मदी। सीएचसी में एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान एक डमी संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से लाकर वार्ड में भर्ती किया गया। वेटिंलेटर चलाकर उसकी क्रियाशीलता परखी। इसके साथ ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में दवाएं कम मिलीं और ऑक्सीजन प्लांट में खराबी मिली। एसीएमओ ने कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ कोविड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. मोहित वीर सिंह, फार्मासिस्ट अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेशर मिला खराब
पलियाकलां। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में सीएचसी में मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेशर खराब मिला, कोविड वार्ड में रोशनी की व्यवस्था नहीं मिली, ऑक्सीजन सिलिंडर भी नहीं मिले। इस पर एसीएओ ने नाराजगी जताकर प्रकाश व्यवस्था ठीक कराकर 15 एवं 10 लीटर के ऑक्सीजन सिलिंडर रखवाए। अधीक्षक से दवाओं का स्टॉक, रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी की। मरीज का इलाज शुरू करने के बाद ऑक्सीजन युक्त बेड तक ले जाने की टाइमिंग चेक की। अधीक्षक डॉ. भरत कुमार सिंह, डॉॅ. आरके वर्मा, सुभाष राणा, काउंसलर अंकित दीक्षित मौजूद रहे। संवाद

मार्कड्रिल का उद्देश्य एमसीएच विंग, महिला अस्पताल सहित गोला, मोहम्मदी, निघासन एवं पलिया सीएचसी पर संक्रमितों का इलाज करने की तैयारियां परखनी था। एमसीएच विंग एवं महिला अस्पताल का राज्य स्तर से नामित जेडी हेल्थ ने स्वयं एवं अन्य सीएचसी का एसीएमओ से निरीक्षण कराया गया। सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट पर कुछ खामियां मिली हैं। जिन्हें जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर से एक कंपनी नामित की गई है। एमसीएच विंग एवं महिला अस्पताल में चाक चौबंद इंतजाम मिले।
- डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed