{"_id":"69bc3b31fa60c76df001e9a6","slug":"mock-drill-tomorrow-for-release-of-rhinos-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-170784-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में गैंडों को छोड़ने के लिए मॉकड्रिल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में गैंडों को छोड़ने के लिए मॉकड्रिल कल
Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में पुनर्वासन योजना के तहत छह और गैंडों को जंगल में छोड़ने से पहले इस ऑपरेशन का पूर्वाभ्यास शनिवार को होगा। ईद के मद्देनजर इनकी रिहाई एक दिन टल गई है, जो अब 22 मार्च को होगी।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान टीमें पिंजरे में गैंडे के वजन का सामान लादकर जंगल की पुलियों और रास्तों से गुजरेंगी। इससे पिंजरे की मजबूती समेत अन्य खामियों का पता चल सकेगा। ऑपरेशन में पड़ने वाली बाधा को रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षित वन कर्मी, पशु चिकित्सक और विशेषज्ञ बेहोश करने के बाद गैंडों को पिंजरे में सुरक्षित लादने और स्वछंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ने का अभ्यास करेंगे।