फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mobile snatched from a teacher returning home after teaching coaching

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका से छीना मोबाइल

Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from a teacher returning home after teaching coaching
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के सलेमपुर कोन मार्ग पर बुधवार देर शाम कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला गोविंदपुरी निवासी शिक्षिका सारिका अवस्थी ने कहा है कि बुधवार की शाम 7:30 बजे वह कोचिंग पढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में जरूरी सामान खरीदने के लिए वह गोविंदनगर स्थित एक दुकान पर रुक गई। बताते हैं कि इसी दौरान पीछे से आए लुटेरे ने उनका मोबाइल छीन लिया। वह कुछ समझ पाती इससे पहले लुटेरा फरार हो गया। शिक्षिका की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना बेहजम रोड पर पीके इंटर कॉलेज के पास की बताई जा रही है। यहां भी बाइक सवार बदमाश एक छात्र का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है सलेमपुर कोन मार्ग पर लूट
अक्तूबर में सलेमपुर कोन स्थित एक रेस्टोरेंट पर काम करने वाले एक कर्मचारी का मोबाइल भी छीना जा चुका है। पीड़ित राममिलन रेस्टोंरेंट बंद कराने के बाद मोबाइल से बात करते हुए घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed