फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mlc election

एक दिसंबर को 61 पोलिंग बूथों पर डाले जाएंगे वोट

Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
mlc election
mlc election
लखीमपुर खीरी। स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी निर्वाचन 2020 को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने बुधवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की रणनीति तय की गई। डीएम ने सभी एसडीएम एवं सीओ को लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन 2020 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2020 को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए जिले में कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के लिए 49 एवं खंड शिक्षक क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 61 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक क्षेत्र के लिए जिले में 32,290 मतदाता एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए 2274 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए निर्देश दिए। एसपी ने आगामी निर्वाचन के चलते बनाई जाने वाली टीमों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पूरी तन्मयता के साथ निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए कमर कस लें। इस वर्चुअल बैठक में एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह सहित सभी एसडीएम और सीओ शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed