फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA became president and general secretary Rajesh

विधायक अध्यक्ष और राजेश महामंत्री बने

Wed, 07 Jan 2015 07:30 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Wed, 07 Jan 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
MLA became president and general secretary Rajesh
नगर उद्योग व्यापार मंडल में सपा विधायक विनय तिवारी को अध्यक्ष और राजेश आनंद मिन्नी को निर्विरोध महामंत्री चुना गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी बालाजी मिश्र ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रमाणपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

खुटार रोड स्थित श्रीरामलीला भवन मंदिर के प्रांगण में मुख्य चुनाव अधिकारी बालाजी मिश्र के निर्देशन में नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश गुप्ता की नाम वापसी और महामंत्री पद के उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार वर्मा का पर्चा खारिज होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन में सपा विधायक विनय तिवारी को अध्यक्ष और राजेश आनंद मिन्नी को महामंत्री चुना गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने घोषणा के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री को प्रमाणपत्र सौंपे। चुनाव के बाद निवर्तमान अध्यक्ष राममोहन सोनी ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री ने 971 मतदाताओं सहित व्यापार मंडल का आभार जताया। इस मौके पर अशोक कनौजिया, पवन गुप्ता, राममोहन सोनी, मोनू पांडे, नपाप सदस्य पंकज गुप्त, राजेंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, नितिन तिवारी, विनोद मिश्र, देवेंद्र गिरि, आदित्य गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुभाषचंद्र, निकेत राठी, ऋषि आर्य, सुरेश मिश्र, नूर मोहम्मद, बब्बू लोहिया, वीरेंद्र वर्मा, मोनू राजपूत, अंशू गुप्ता, राजीव जायसवाल और संजय रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed