{"_id":"6af6006719b78f6aa70357d5","slug":"missing-teenager-dies-under-suspicious-circumstances-youth-in-custody-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189621-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लापता किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लापता किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, युवक हिरासत में
Thu, 12 Nov 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
तिकुनिया। तिकुनिया-कौड़ियाला गुरुद्वारा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के आगे रपटा पुल की खंती में भरे पानी में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे 17 वर्षीय किशोरी नैंसी का शव मिला। वह नौ नवंबर से लापता थी। गांव बरसोलाकलां निवासी पिता रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने 11 नवंबर को गांव के ही रोहित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिता ने बताया कि बेटी के घर से लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्हें ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह बेटी का शव खंती में पड़े होने की सूचना दी।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।