Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of cutting down Sheesham, Jamun and Arjun trees

Lakhimpur Kheri News: शीशम, जामुन और अर्जुन के पेड़ कटवाने का आरोप

Thu, 12 Nov 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allegations of cutting down Sheesham, Jamun and Arjun trees
मौके से बरामद काटे गए पेड़। संवाद
निघासन। पडुखिया गांव में खेतों से शीशम, जामुन और अर्जुन के कई पेड़ कटवाने का मामला सामने आया है। खेत मालिकों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मौके से कटी लकड़ी कब्जे में ले ली। एक आरोपी को पूछताछ के लिए रेंज कार्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश वर्मा और शुभान अली ने लुधौरी रेंजर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके खेतों में खड़े पेड़ पड़ोसी खेत मालिक ने ठेकेदार को बेच दिए। इसके बाद ठेकेदार ने पेड़ कटवा दिए। जानकारी होने पर दोनों खेत मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन संबंधित लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत पर वन दरोगा अखिलेश रावत टीम के साथ पहुंचे। टीम ने कटी लकड़ी कब्जे में लेने के साथ पेड़ों की लंबाई, मोटाई और जड़ों की नापजोख की। इसके बाद एक आरोपी को पूछताछ के लिए रेंज कार्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधौरी रेंजर आरिफ मोबीन ने बताया कि मौके से कटी लकड़ी बरामद कर सुपुर्दगी में ली गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed