फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   missing teenage girl found dead on river bank in Nighasan Lakhimpur Kheri

नदी किनारे मिला किशोरी का शव: गले पर रस्सी का निशान, मुंह से निकल रहा था खून, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Sat, 25 May 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2024 06:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में लापता किशोरी का शव शनिवार को जौहरा नदी के किनारे मिला। वह बृहस्पतिवार रात से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। किशोरी के पिता ने तीन युवकों पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
missing teenage girl found dead on river bank in Nighasan Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार दोपहर नदी किनारे मिला। उसके गले पर रस्सी से खींचने, मुंह और नाक पर चोटों के निशान मिले। परिजनों ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद रस्सी से गला कसकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। घरवाले लड़की की तलाश कर रहे थे। इस दौरान शनिवार दोपहर जौहरा नदी किनारे किशोरी का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी के गले में रस्सी को फंसाकर कसने के निशान भी साफ दिखाई दे रहे थे। नाक, मुंह और कान से खून निकल रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'काजू' की बर्थडे पार्टी: युवक ने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर बुलाईं महिला डांसर, ग्रामीणों को खिलाई दावत
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर निघासन थाना पुलिस भी पहुंच गई। सीओ, कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

तहरीर में नामजद दो युवक गांव के ही 
जिन तीन युवकों के विरुद्ध तहरीर दी गई है, उसमें दो युवक किशोरी के गांव के ही हैं। दोनों का घर किशोरी के घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है। जबकि तीसरा युवक थाना क्षेत्र के बरौठा गांव का है। किशोरी का शव मिलने के बाद तीनों युवक घरों से फरार बताए जा रहे हैं।

आरोप: पुलिस को दी सूचना, नहीं की कार्रवाई
किशोरी के भाई सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। किशोरी के भाई ने बताया कि उसने शुक्रवार को करीब 11 बजे पुलिस को बहन के लापता होने की सूचना दी थी। हत्या होने की आशंका जताई थी। 

तीनों युवकों पर शक जताया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस पहले ही गंभीरता दिखाती और सूचना मिलते ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर देती तो शायद उसकी बहन जिंदा होती। पीड़ित भाई ने बताया कि उसने आरोपियों को भी कॉल किया, लेकिन उन लोगों ने फोन नहीं उठाया। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत से पर्दा उठेगा, तीन युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म कर हत्या करने की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed