{"_id":"64ac446fd1f2de240109d83a","slug":"miscreants-looted-womans-jewelry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-1067-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बदमाशों ने लूट लिए महिला के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बदमाशों ने लूट लिए महिला के जेवर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बदमाशों ने एसपी आवास के रसोइया की पत्नी को निशाना बनाया। डरा-धमका कर मंगलसूत्र और अन्य जेवर लूट लिए। वारदात शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली डीसी रोड पर तनिष्क शो-रूम के पास हुई। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की है।
पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि उनके पति कन्हैया सिंह एसपी आवास पर खाना बनाते हैं। उनका परिवार पुलिस लाइन में आवंटित आवास में रहता है। रविवार की शाम करीब 4.30 बजे वह, अपनी बेटी रेनू से मिलने फॉरेस्ट कॉलोनी जा रही थी। डॉमिनोज के पास दो बदमाशों ने उसे बुलाया और रोक लिया। डरा-धमकाकर तनिष्क ज्वैलर्स के पास कान में पहने सुई-धागे व मंगलसूत्र लूट लिया और भाग गए।
डरी-सहमी पुष्पा ने घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना से सदर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एक सप्ताह से लगातार चोरी, बाइक चोरी व अन्य घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं पर रोकथाम तो दूर, कई मामलों का अब तक खुलासा भी नहीं हो सका है।