फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minor girls bodies recovered after kidnapped in front of mother in Nighasan Lakhimpur Kheri

मां की आंखों देखी: बाइक सवारों ने दो नाबालिग बहनों को किया अगवा, कुछ देर बाद पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

Wed, 14 Sep 2022 09:22 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 14 Sep 2022 09:22 PM IST
सार

करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनके शव खैर के पेड़ की डाल से बंधे मिले। बड़ी बहन का शव ऊपर जबकि छोटी बहन का शव नीचे था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे।

विज्ञापन
Minor girls bodies recovered after kidnapped in front of mother in Nighasan Lakhimpur Kheri
निघासन में घटनास्थल के पास लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम पांच बजे घर के बाहर से दो सगी बहनों को बाइक सवार तीन लोग अगवा कर ले गए, जिनके कुछ देर बाद गन्ने के खेत में फंदे से लटकते हुए शव मिले। परिजन ने पड़ोसी गांव के तीन युवकों पर अगवाकर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है, तो वहीं ग्रामीण पुलिस का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

बुधवार शाम पांच बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति का एक परिवार अपनी बेटियों के साथ घर में मौजूद था। इसी बीच घर की दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी चारा मशीन पर चारा काटने गईं कि इतने में पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों सगी बहनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे।

विज्ञापन

दोनों बहनें थीं नाबालिग

इस बीच मां शोर मचाती रह गई। हालांकि मां ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की तो करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनके शव खैर के पेड़ की डाल से बंधे मिले। बड़ी बहन का शव ऊपर जबकि छोटी बहन का शव नीचे था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बताया गया कि बड़ी बहन 17 साल की थी और हाईस्कूल में पढ़ती थी, जबकि छोटी बहन 14 साल की थी, जो आठवीं में पढ़ती थी।

विज्ञापन

मृतका की मां ने पड़ोसी गांव के तीन युवकों पर अगवाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस अभी शव को कब्जे में नहीं ले पाई है। मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि घटना के संबंध में हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं। परिजनों से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

मौके पर पहुंचे आईजी रेंज

लखीमपुर के निघासन में दो सगी बहनों की अपहरण के बाद हत्या की घटना को डीजीपी मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को मौके पर भेजा है। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह मौकेपर हैं और वह पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed