फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   minor girl kidnapped after refused to marry in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: शादी से मना किया तो नाबालिग लड़की को कर लिया अगवा, पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 May 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 06:04 PM IST
सार

घटना एक मई की है। नाते रिश्तेदारी के चलते मामला कुछ दिन दबा रहा। अब नाबालिग लड़की की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
minor girl kidnapped after refused to marry in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। अपहृत किशोरी की मां ने पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में चाहमलपुर निवासी पांच लोगों के खिलाफ थाना खीरी में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


घटना एक मई की है। नाते रिश्तेदारी के चलते मामला कुछ दिन दबा रहा। अब नाबालिग लड़की की मां की तरफ से बुधवार को खीरी थाने में तहरीर देते हुए बताया गया कि रिश्तेदार उसकी 14 वर्षीय पुत्री की शादी चहमलपुर निवासी गुड्डू के साथ करने के लिए कह रहे थे। 
विज्ञापन


कार से किशोरी को ले गए आरोपी 
पुत्री के नाबालिग होने के कारण उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे गुड्डू के परिजन नाराज हो गए और एक मई को गुड्डू पुत्र श्रीकेशन के साथ चार लोग कार से आए और उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पुत्री को धमकाते हुए अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी खीरी दिनेश कुमार सिंह ने बताया करीब 15 दिन पहले का मामला है। महिला की तहरीर पर आरोपी गुड्डू ,श्रीकेशन, शिवपूजन,सरोजनी और गंगाजली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed