फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minor died due to current

करंट लगने से मासूम की मौत   

Sat, 15 Jul 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Minor died due to current
क्षेत्र के गांव शाहूपुर में तीन वर्षीय बच्चे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शाहूपुर के रामजी वर्मा का इकलौता पुत्र अंचल घर के आंगन में शनिवार शाम छह बजे के करीब खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां छत पर कपड़े उतारने गई। खेल-खेल में मासूम ने सबमरसिबल पंप के पाइप को छू लिया। पाइप में करंट आ रहा था। बच्चा उसी में चिपक कर काफी देर तक छटपटाता रहा। इसी बीच उसके पिता घर पहुंचे तो बच्चे को तड़पता देखा। उन्होंने बच्चे को तड़पते देख किसी तरह उसे छुड़ाया और मोहम्मदी के एक निजी अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर घर में कोहराम मच गया है। मासूम की मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

करंट से युवक झुलसा
मझगईं। नौगवां में हाईटेंशन लाईन के चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। उसे पलिया के एक प्राईवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।      
चौकी क्षेत्र के गांव गंगापुरवा निवासी रामगुलाम का पुत्र सुदर्शन(38) का नौगवां विनोद पांडे के मकान में मेडिकल स्टोर है, दुकान के सामने से 11 हजार की लाइन निकली है। सुबह सुदर्शन मकान पर चढ़कर लोहे का पाइप सही कर रहा था, इसी दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे लगे करंटे से वह झुलस गया। आनन फानन में उसे पलिया के एक प्राईवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed