{"_id":"581399f64f1c1b870dbc1cd4","slug":"millions-of-business-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार पर जमकर बरसी लक्ष्मी की कृपा, दिन भर रही बाजार में रौनक, भीड़ से सड़कें हुईं जाम
धनतेरस पर इस बार बाजार खूब चमका। पूरा शहर जैसे बाजार में ही उमड़ आया। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तनों तक की जमकर खरीदारी की। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार में खासी रौनक रही। सराफे की दुकानों से लेकर बर्तनों की दुकानों तक को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर शुक्रवार आधी रात तक लोगों ने अपनी पसंद की मूर्तियां खरीदीं। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर पूरे जिले का कारोबार 100 करोड़ के पार पहुंच गया। धनतेरस पर शहर का पूरा बाजार खिलखिलाता नजर आया।
--
सोने-चांदी का काफी अच्छा हुआ कारोबार
सराफे की दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। बहुत से लोगों ने आभूषण पहले से पसंद कर अपनी बुकिंग करा रखी थी। इसबार बाजार में ब्रांडेड ज्वैलरी की मांग ज्यादा रही। महिलाओं ने आभूषणों में रुचि दिखाई तो पुरुषों ने सोने-चांदी के सिक्के खरीदे। चांदी के सिक्कों में एंटीक सिक्के ज्यादा पसंद किए गए।
--
भारी बर्तनों और सजावटी आइटमों की रही मांग
बर्तन बाजार में भी इस बार ट्रेंड बदला-बदला सा नजर आया। कम आय वर्ग के लोगों ने स्टेनलेस स्टील के बर्तन खरीद कर परंपरा का निर्वाह किया। जबकि इस बार भारी और महंगी धातुओं के बर्तनों की डिमांड ज्यादा रही। पूजा और आरती के अलावा भोजन थाल की बिक्री ज्यादा हुई। तांबे के बर्तन लोगों की पहली पसंद बने।
विज्ञापन
--
ऑटो मार्केट पर लक्ष्मी ज्यादा हुईं मेहरबान
आटो मार्केट पर इस बार मां लक्ष्मी की कृपा कुछ ज्यादा ही दिखाई दी। धनतेरस के दिन करीब 1000 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। 25 से ज्यादा चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। यह अनुमान धनतेरस के लिए पहले से हुई बुकिंग के आधार पर लगाया जा रहा है। धनतेरस पर ऑटो मार्केट सुबह से गुलजार रहा।
--
लक्ष्मी गणेश मूर्तियों की जमकर हुई बिक्री
बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानें सड़कों के किनारे सजी रहीं। मिट्टी से लेकर प्लास्टर आफ पेरिस और चीनी मिट्टी से निर्मित आकर्षक लक्ष्मी गणेश और कुबेर की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें से अपने पसंद की मूर्तियों का चयन करने में लोगों को काफी समय लगा। लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ-साथ मूर्तियों के कपड़े और हार की भी जमकर बिक्री हुई। लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार मूर्तियों की खरीदारी की।
--
मिट्टी के दीयों के आगे फीकी रही बिजली की झालरें
इस बार बाजार में बिजली की झालरें मिट्टी के दीयों के आगे फीकी नजर आईं। धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषणों और बर्तनों के अलावा मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री हुई। मिट्टी के बरतन कारीगरों ने बताया कि लंबे अरसे बाद मिट्टी के दीयों की रिकार्ड बिक्री हुई है। खरीदारों ने स्टाइलिश दीये ज्यादा पसंद किए।
--
रोशनी से नहा उठा धनतेरस का बाजार
धनतेरस के मौके पर पूरा बाजार रंग बिरंगी रोशनी से नहाया नजर आया है। सराफे की दुकानों को रंग बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रतिष्ठानों और घरों पर की गयी रोशनी से पूरे दिन बाजार जगमगाता रहा।
--
सड़कें हो र्गइं जाम
धनतरेस पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते शहर की तमाम सड़कें जाम हो गईं। मेन और संकटादेवी रोड पर तो इतनी ज्यादा भीड़ थी कि वाहन से चलना तो दूर पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा था। भीड़ के चलते लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ीं।