{"_id":"65492b14c6208983680dfd72","slug":"mill-worker-dies-under-suspicious-circumstances-while-on-duty-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-9032-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वनघुसरी में तहसीलदार की गाड़ी जलभराव में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वनघुसरी में तहसीलदार की गाड़ी जलभराव में फंसी
विज्ञापन
मझगईं के वनघुसरी जाने वाले रास्ते पर कीचड़ व जलभराव से गुजरतीं तहसीलदार।
मझगईं। पलिया-निघासन रोड से वनघुसरी गांव जाने वाली मुख्य डामर रोड पर गांव के बाहर से लेकर गांव के काफी अंदर तक बिन बरसात के रोड पर पानी भरा हुआ है।
सोमवार को शंकरपुरवा गांव जाने के लिए तहसीलदार आरती यादव की गाड़ी जब इस रोड से गुजरी तो जलभराव के कारण उनको पैदल ही कीचड़ और जलभराव को पार करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनको जलभराव की समस्या से अवगत कराया। इस पर तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए मौके से बीडीओ संगीता यादव को फोन किया और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से तहसीलदार ने कहा कि आपने हमें अवगत कराया है, अच्छा किया है। जल्द ही आपको इस जलभराव से निजात दिलाने का काम करेंगे। संवाद
जलभराव में ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट की गुप्ता कॉलोनी में जल भराव में ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी में पानी निकास की समस्या बद से बदतर होती जा रही है। घरों का पानी कॉलोनी के मुख्य मार्ग के बीचों बीच भरा हुआ है। रविवार की रात गुप्ता कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय विजयकांत गुप्ता अपना ई-रिक्शा लेकर घर आ रहा था। कॉलोनी की सीसी रोड के बीच भरे पानी में ई-रिक्शा फिसलकर पलट गया। दबकर विजयकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कॉलोनी वासियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की। संवाद