{"_id":"6591bb05be1a66a3c10ff178","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-dollyganj-mailani-passenger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-12078-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर से कटकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर से कटकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पर लगी भीड-संवाद
फरधान। फरधान-देवकली स्टेशन के बीच हलुवापुर के पास खानपुर निवासी अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर थाना और राजकीय रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फरधान थाना के गांव खानपुर निवासी संतोष कुमार वर्मा उर्फ पप्पू वर्ष पुत्र रामस्वरूप (44) रविवार सुबह उठकर बिना बताए बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि घर से निकलकर वह हलुवापुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। यहां उनका शव बरामद हुआ। गेटमैन जितेंद्र ने फरधान स्टेशन मास्टर को डॉलीगंज-मैलानी पैसेंजर ट्रेन एक व्यक्ति के कटने की सूचना दी।
जीआरपी और फरधान पुलिस ने आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराकर उसके भाई को सूचना दी। भाई रामनरेश ने बताया कि मृतक संतोष वर्मा मानसिक मंदित थे। अभी एक सप्ताह पहले घर से अचानक कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद तीसरे दिन मिले थे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद