{"_id":"6213d8b70465d5774a5228c9","slug":"middle-aged-dead-body-found-hanging-from-tree-in-garden-lakhimpur-news-bly4761081109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
दयाशंकर (फाइल फोटो)
बिजुआ चौकी क्षेत्र के गांव रंजीतनगर में स्थित बाग में हुई घटना
एक बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे दयाशंकर
बिजुआ। बिजुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम रंजीतनगर में स्थित बाग में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। शव की शिनाख्त 55 वर्षीय दयाशंकर निवासी राजगढ़ के रूप में हुई। रंजीतनगर के लोग सोमवार सुबह खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे तभी किसी की निगाह आम के पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने लौटकर प्रधान हर्षदीप सिंह को सूचना दी। प्रधान ने चौकी प्रभारी बिजुआ को शव के बारे में जानकारी दी।
चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त करवाने की कोशिश की। चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना फोटो सहित वायरल हो रही थी। उसके आधार पर उसके परिवार वालों से संपर्क किया तो राजगढ़ निवासी आशाराम और बराती ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त अपने पिता दयाशंकर के रूप में की। उसने बताया कि उसके पिता चार महीने से दिमागी रूप से परेशान थे। कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।
शुक्रवार को दयाशंकर एक बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से रामनगर आए थे। रामनगर में उसके पिता के भांजे राकेश कुमार और इंद्रपाल रहते हैं। दयाशंकर शनिवार को चले गए थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिवार वाले लगातार इधर उधर ढूंढने की कोशिश करते रहे लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। जिस जगह शव मिला है वह रामनगर से दो किलोमीटर दूर है। शव देखने से पता चल रहा है कि रविवार की रात में ही किसी समय फंदा लगाया होगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।